फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The faith of womanhood is reflected in the adornment of Goddess Durga.

Deoria News: मां दुर्गा के शृंगार में झलक रही नारी शक्ति की आस्था

Fri, 16 Oct 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 16 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The faith of womanhood is reflected in the adornment of Goddess Durga.
कस्बे में मां की मूर्ति को फूल सजातीं युवतियां
भागलपुर। मां दुर्गा की आराधना में भक्ति के साथ नारी शक्ति का संगम आस्था को और भी खास बना रहा है। भागलपुर के दुर्गा पूजा पंडालों में इस बार युवतियां मां के दरबार को सजाकर शक्ति और समर्पण की मिसाल पेश कर रही हैं।
विज्ञापन

घर की जिम्मेदारियां निभाने के बाद कोई फूलों की माला गुंथ रही है तो कोई चुनरियों से झालर बनाकर दरबार को सजा रही है। मां के शृंगार में जुटी इन महिलाओं के लिए यह महज सजावट नहीं, बल्कि भक्ति के साथ नारी शक्ति को अभिव्यक्त करने का माध्यम है।
विज्ञापन

शालू वर्मा, गौरी वर्मा और रानी गुप्ता समेत करीब 13 महिलाएं और युवतियां इस काम में जुटी हैं। सुबह घर का कामकाज निपटाने के बाद दोपहर तीन बजे से वे पंडाल पहुंच जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई फूलों की माला गुंथती है तो कोई हल्दी-कुमकुम से रंगोली सजाती है। पुरानी चुनरियों को भी खूबसूरत झालरों में बदलकर मां के दरबार को नया रूप दिया जा रहा है।
महिलाओं का कहना है कि मां का शृंगार करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। पुरुषों ने बांस-बल्ली से पंडाल का ढांचा तैयार किया, जबकि सजावट की जिम्मेदारी महिलाओं ने संभाली है। अब तोरण कहां बांधना है और सजावट कैसी होनी चाहिए, इसमें भी उनकी राय ली जाती है। महिलाएं नीचे से डिजाइन बताती हैं और पुरुष ऊंचाई पर सजावट करते हैं।

उनका मानना है कि दुर्गा पूजा नारी शक्ति के सम्मान का भी पर्व है। मां दुर्गा स्वयं शक्ति का प्रतीक हैं और उनके दरबार को सजाने में जुटी महिलाएं इसी भावना को साकार कर रही हैं। शाम को रोशनी से जगमगाते पंडाल में फूलों की खुशबू के साथ महिलाओं की मेहनत, रचनात्मकता और अटूट भक्ति भी झलकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed