फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   "The eye of the poor are left PM '

'गरीबों की आंख बचा रहे पीएम'

Sat, 07 May 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sat, 07 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
 "The eye of the poor are left PM '
रुद्रपुर उज्ज्वला योजना की तहत गरीब महिलाओं में सिलिंडर और चुल्हा वितरित करते बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान और अन्य
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना का शनिवार को रुद्रपुर में बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर 32 महिलाओं में नि:शुल्क सिलिंडर और गैस चूल्हा वितरित किया गया। एक गैस एजेंसी पर आयोजित समारोह में मौजूद लोगों को योजना के संबंध में व्यापक जानकारी दी गई।
विज्ञापन


सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि  उज्ज्वला योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  देश की गरीब महिलाओं की आंख बचा रहे हैं। गांवों में गरीब महिलाएं चूल्हा फूंक कर बीमार हो रही हैं। चूल्हे का धुआं उन्हें असमय दमा, खांसी और मोतियाबिंद का शिकार बना रहा है। मोदी सरकार सत्ता में आने के  साथ ही गरीबों के उत्थान पर काम करना शुरू कर दिया। जनधन योजना, बेटो बचाओ बेटी पढ़ओ और उज्ज्वला योजना इस देश में गरीबी उन्मूलन के लिए मील का पत्थर साबित हो रही। कहा कि उज्ज्वला योजना में गरीब महिलाओं को नि:शुल्क रसोई गैस का कनेक्शन दिया जा रहा है। योजना के नाम पर दलाली करने वालों से सावधान रहना होगा।
विज्ञापन


सांसद ने गैस एजेंसी के मालिकों से योजना को पारदर्शी बनाने की अपील की। सांसद ने रामलक्षन और नरायनपुर में भी योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रामलक्षन में एक गैस एजेंसी की ओर से 20 महिलाओं में सिलिंडर और गैस चूल्हे वितरित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक जयप्रकाश निषाद, चेयरमैन छट्ठेलाल निगम, डॉ रतनपाल सिंह, संगमधर द्विवेदी, कैप्टन वीरेद्र सिंह, मोहन उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, दिग्विजय मल्ल, मनीष गुप्त, दिलीप जायसवाल, अनिरुद्घ चौधरी, जितेंद्र गुप्त, मथुरा प्रसाद, ओपी जायसवाल, अभय, धीरज, ई. सुशील आदि लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed