{"_id":"69a3417793e0382fe2049d01","slug":"the-enrollment-process-will-begin-after-holi-and-council-school-exams-will-begin-on-march-16-deoria-news-c-208-1-deo1009-176043-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: होली बाद शुरू होगा नामांकन का दौर, 16 मार्च से शुरू होगी परिषदीय स्कूलों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: होली बाद शुरू होगा नामांकन का दौर, 16 मार्च से शुरू होगी परिषदीय स्कूलों की परीक्षा
Sun, 01 Mar 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। वर्तमान शिक्षण सत्र अपने अंतिम पड़ाव पर है। सरकारी और निजी विद्यालय वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। वहीं होली के बाद नए सत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया की भी तैयारी में निजी विद्यालय जुट गए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में 16 मार्च से 20 मार्च तक वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। शिक्षक वर्तमान में बच्चों का रिवीजन कराने और परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं में व्यस्त हैं। परिषदीय स्कूलों में परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 12:30 से 2:30 तक चलेगी। 16 मार्च को कक्षा एक की मौखिक परीक्षा और अन्य कक्षाओं की सह-पाठयक्रम विषयों की परीक्षा होगी। इसके बाद 17 मार्च को गणित, 18 मार्च को सामाजिक विषय व अंग्रेजी, 19 मार्च को हिंदी और 20 मार्च को विज्ञान व पर्यावरण अध्ययन जैसे मुख्य विषयों की परीक्षाएं निर्धारित हैं। इस पर मूल्यांकन में लिखित और मौखिक परीक्षा में 50-50 प्रतिशत अंक दिया जाएगा। कक्षा चार व पांच की लिखित परीक्षा के लिए 70 प्रतिशत अंक और मौखिक परीक्षा के लिए 30 प्रतिशत अंक दिए जाएंगे। कक्षा 6 से 8 तक केवल लिखित परीक्षा के आधार पर मूल्यांकन होगा। 30 मार्च को परीक्षाफल घोषित किया जाएगा। इस दिन विद्यालय में अभिभावकों के साथ बैठक की जाएगी और उन्हें बच्चों की उत्तर पुस्तिकाएं दिखाकर रिपोर्ट कार्ड वितरित किए जाएंगे। बीएसए अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अभी एक दिन पहले चार्ज लिया हूं। विभाग का जो भी निर्देश होगा उसका अनुपालन किया जाएगा।