फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The elders molested a girl celebrating her birthday and even tore her clothes.

Deoria News: जन्मदिन मना रही युवती से मनबढ़ों ने की छेड़खानी, कपड़े भी फाड़े

Thu, 06 Feb 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 06 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The elders molested a girl celebrating her birthday and even tore her clothes.
सलेमपुर। क्षेत्र के एक गांव में जन्मदिन मना रही युवती के घर चढ़कर उसके साथ मनबढ़ किस्म के कुछ युवकों ने छेड़छाड़ शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो मनबढ़ो ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़ित ने सुबह कोतवाली पहुंचकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसे गंभीरता से लेते हुए कोतवाल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर रात एक युवती के जन्मदिन पर केक काटने का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि बगल की उसकी एक सहेली है। जिसे बुलाने के लिए वह रात में गई थी, लेकिन उस वक्त उसकी सहेली घर नहीं मिली। जिसके बाद वह वापस लौट आई। अभी वह घर पहुंचकर केक काटने की तैयारी में जुटी थी। इसी बीच गांव के बगल के मनबढ़ किस्म के कुछ युवकों ने उसके दरवाजे पर चढ़ कर अपशब्द कहने लगे। आरोप है कि उन्हीं लोगों में से एक मनबढ़ ने युवती के साथ अश्लील हरकत करते हुए उसका कपड़ा फाड़ा दिया। जिससे युवती घायल हो गई।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। मामला को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने प्रियांशु पासवान, सनी पासवान, रिशु पासवान, जय प्रकाश, टिंकू पासवान सहित अन्य अज्ञात लोगों पर छेड़खानी करने व गोलबंद होकर मारपीट करने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed