{"_id":"66d3adc71da1ea5d4e045ec4","slug":"the-elders-beat-up-the-teacher-for-protesting-against-the-crackdown-on-girl-students-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-134073-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छात्राओं पर फब्तियां कसने का विरोध करने पर मनबढ़ों ने शिक्षक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छात्राओं पर फब्तियां कसने का विरोध करने पर मनबढ़ों ने शिक्षक को पीटा
Sun, 01 Sep 2024 05:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। अकटहा गांव में परिषदीय विद्यालयों की चल रही खेल प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं पर फब्तियां कसने को लेकर हंगामा हो गया। शिक्षक के विरोध करने पर मनबढ़ों ने उनकी पिटाई कर दी। घटना को लेकर शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल सपा के पूर्व विधायक अनुग्रह नरायण सिंह उर्फ खोखा सिंह के साथ कोतवाली पहुंच कर कार्रवाई की मांग की।
शनिवार को अकटहा गांव में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तर की खेल प्रतियोगिता चल रही थी। शिक्षकों का आरोप है कि खेल में प्रतिभाग कर रहीं छात्राओं पर गांव के ही कुछ युवक फब्तियां कस रहे थे। इसका शिक्षकों ने विरोध किया तो मनबढ़ युवक गोलबंद होकर हंगामा करने लगे। उन्होंने खेल मैदान पर शिक्षकों से अभद्रता शुरु कर दी। इस दौरान युवकों ने अकटहा विद्यालय पर तैनात शिक्षक सुधीर कुमार सिंह की पिटाई कर दी। गांव के कुछ संभ्रांत लोगों के जुटने पर हंगामा कर रहे युवक फरार हो गए।
पूर्व विधायक खोखा सिंह के साथ कोतवाली पहुंचे शिक्षक राकेश मिश्र, राजेश, विजयभान सिंह, शरद कुमार, अमरेशनंदन मिश्र, रेखा कुमारी, पवन कुमार, दुर्गेश, दुर्गा आदि ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल शिक्षक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया। प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार पांडेय ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।