फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The driver himself sold the 25 tonnes of iron rods loaded on the truck in Shravasti.

Deoria News: चालक ने ही श्रावस्ती में बेच दिया था ट्रक पर लदा 25 टन सरिया

Thu, 02 Jul 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
The driver himself sold the 25 tonnes of iron rods loaded on the truck in Shravasti.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मईल। थाना क्षेत्र के बरेजी पुल के पास से एक ट्रक पर सरिया लदा ट्रक चालक ने पांच दिन पहले मालिक को चोरी की सूचना दी, और खलासी के साथ 25 टन सरिया श्रावस्ती ले जाकर बेच दिया था।
ट्रक मालिक की तहरीर पर मईल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले के छानबीन शुरू की। मईल व बरहज पुलिस ने कुंडौली तिराहे से शुक्रवार को खाली ट्रक बरामद करते हुए चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। चालक के पास से सरिया का चार लाख 75 हजार रुपये बरामद किया है।
विज्ञापन

कानपुर के थाना बाबूपुरवा निवासी मजीद अहमद ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके ट्रक का चालक अजय सिंह यादव उन्नाव के थाना दही के टिटरीगडी का रहने वाला है। उसके साथ खलासी क्यूम अंसारी निवासी ग्राम जमुई थाना सलेमपुर देवरिया ने एक फरवरी काे पटना से ट्रक पर 25 टन सरिया लोड किया और उन्नाव व हदोई के लिए चले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब माल दुकानों पर नहीं पहुंचा तो मालिक ने चालक के मोबाइल पर पूछा तो उसने बताया की मईल थाना क्षेत्र बरेजी पुल के पास है। उसके कुछ समय बाद फोन करने पर मोबाइल बंद बताने लगा। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। सरिया मालिक की सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और मार्ग पर दुकानों और घरों आदि में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed