{"_id":"691cc509f8ea383006033feb","slug":"the-district-magistrate-inspected-the-help-desk-and-1950-deoria-news-c-208-1-deo1009-168260-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जिलाधिकारी ने हेल्प डेस्क व 1950 का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जिलाधिकारी ने हेल्प डेस्क व 1950 का किया निरीक्षण
Wed, 19 Nov 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के तहत जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित निर्वाचन हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया।
उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से फॉर्म–6, 7, 8 से संबंधित कार्य, शिकायतों के निस्तारण तथा मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने कहा कि पुनरीक्षण अवधि में हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि हेल्प डेस्क पर आने वाले लोगों को स्पष्ट और सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए। इसके बाद डीएम ने डिस्ट्रिक्ट कॉन्ट्रैक्ट सेंटर में संचालित टोल फ्री नंबर 1950 का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कॉल रिसीविंग, शिकायत पंजीकरण और समाधान की स्थिति जानी।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि 1950 पर आने वाली प्रत्येक कॉल का जवाब जिम्मेदारी से दिया जाए। इसके बाद जिलाधिकारी ने ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का भी मासिक निरीक्षण किया।
उन्होंने मशीनों की सुरक्षा, सील, सीसीटीवी निगरानी, लॉगबुक व अन्य अभिलेखों की जांच की और वेयरहाउस प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवाद