फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The district administration had camped in Ropncpra

रोपनछपरा में जिला प्रशासन ने डाला डेरा

Thu, 14 Jan 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Thu, 14 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
रोपनछपरा गांव में सीएम अखिलेश यादव के आगमन को लेकर गांव को सजाने और संवारने में सरकारी अमला जुट गया है।
विज्ञापन


अफसरों के निरीक्षण के बाद हेलीपैड और मंच का निर्माण कार्य बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। गांव में अफसरों की आवाजाही और साफ-सफाई होता देखकर गांव वाले भी खुश हैं।

लार ब्लॉक के रोपनछपरा गांव में ठाकुर भद्रसेन सिंह की पुण्य तिथि पर 20 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में सीएम को आना लगभग तय है।

इसको लेकर गांव में ब्लॉक के अधिकांश सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। गांव गलिया और सड़कों की सफाई कार्य भी शुरू हो गया है।

हेलीपैड से मंच तक सड़क के किनारे खुले पड़ी नालियों को स्लैब से ढका जा रहा है। हेलीपैड के पास लाखों की लागत से बने तालाब की सफाई और सुंदरीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष इसी कार्यक्रम में आए सीएम की ओर से घोषित किए गए विकास कार्यों में से अधिकांश का काम अभी पूरा नहीं हुआ है।

बैंक के भवन का निर्माण पूरा नहीं होने के कारण अभी भी कार्यक्रम के आयोजक प्रोफेसर ध्रुवसेन सिंह के मकान से बैंक का संचालन किया जा रहा है,  वहीं गांव वालों का कहना है कि सीएम के आने पर ही गांव में सफाई और विकास कार्य किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके जाने के बाद सफाई तो दूर गांव में कोई अफसर झांकने तक नहीं आता है। इस बाबत एसडीएम सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि रोपनछपरा गांव में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

हेलीपैड और मंच का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed