फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The dead body of a young man who came out of the house at night was found on the side of the railway line

Deoria News: रात में घर से निकले युवक का रेल लाइन किनारे मिला शव

Sun, 04 Jun 2023 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man who came out of the house at night was found on the side of the railway line
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के इंदिरा नगर मोहल्ला निवासी एक युवक शुक्रवार की रात में अचानक घर से निकल गया। उसका शव शनिवार सुबह शहर के ओवरब्रिज के पास रेल लाइन किनारे मिला। जीआरपी के अनुसार युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।

भलुअनी थाना क्षेत्र के बनुआडीह गांव निवासी राहुल मिश्र उर्फ साजू (45) पुत्र स्व.राजबल्लभ मिश्र शहर के इंदिरा नगर में परिवार के साथ रहते थे। काफी पहले वह बाहर कंपनी में कांट्रेक्टर का काम करते थे। शुक्रवार देर रात वह घर से अचानक निकल गए। उनका मोबाइल घर पर छूट गया था। देर रात वह घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता सताने लगी। उनके दोस्तों व परिचितों के यहां पता कराया गया, लेकिन जानकारी नहीं मिली। जीआरपी ने गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के पश्चिम तरफ रेल लाइन किनारे शव शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे बरामद किया। शनिवार को दोपहर में सोशल मीडिया के जरिये परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो जीआरपी थाने पहुंचे। इसके बाद मोर्चरी में जाकर शव की पहचान किए। प्रभारी निरीक्षक सुधाकर उपाध्याय ने बताया कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। शव की पहचान हो गई है। परिजन अभी तहरीर नहीं दिए हैं। अगर तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर घटना की जानकारी होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा था कि घटना कैसे हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed