शहर में चलेगा आपरेशन मजनू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़खानी और महिला अपराध रोकने के लिए कोतवाली पुलिस नई पहल शुरू करने जा रही है। मनचलों पर शिकंजा कसने के लिए आपरेशन मजनू चलाया जाएगा।
शहर के सभी वार्डों से मनचलों को चिह्नित किया जा रहा है जो स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर पर मड़राते रहते हैं। उनकी पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरा और दुकानदारों से मदद ली जाएगी। महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 पर बढ़ी शिकायतों के बाद पुलिस ने खाका तैयार किया है।
मनचलों को सबक सीखने के लिए कोतवाली पुलिस ने सौ लोगों की सूची तैयार की है। संबंधित चौकी प्रभारियों को हर वार्ड से करीब पचीस मनचलों को शिनाख्त करने को कहा गया है।
राघवनगर कोचिंग सेंटर, हनुमान मंदिर, न्यूकालोनी, कसया ढाला, कुर्ना नाला, सीसी रोड, भटवलिया सहित कई जगहों को पुलिस संवेदनशील मान रही है। खास कर महिलाएं जहां खरीदारी के लिए पहुंचती हैं।
इन जगहों पर कई दुकानदारों ने निजी सीसीटीवी कैमरा लगवा रखा है। उनसे रिकार्ड के लिए पुलिस ने संपर्क करना शुरू कर दिया। सुबह के कोचिंग क्लासों पर पुलिस की विशेष नजर है। उन जगहों की बाकायदा वीडियोग्राफी करायी जाएगी। संस्था चलाने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।