फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The cause of death of the accountant is not clear...Viscera is safe

Deoria News: लेखपाल की मौत का कारण अस्पष्ट नहीं...विसरा सुरक्षित

Tue, 02 Dec 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 02 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The cause of death of the accountant is not clear...Viscera is safe
सलेमपुर। लेखपाल आशीष कुमार की मौत मामले में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। डॉक्टर ने विसरा प्रिर्जव करने का सुझाव दिया है। अब मौत का कारण विसरा रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन

धनगढ़ा बरवां टोला गांव निवासी आशीष कुमार 35 वर्ष तहसील क्षेत्र के रेवली कानूनगो सर्किल में बलिया उत्तर व दक्षिण के लेखपाल पद पर तैनात थे। शुक्रवार को लेखपाल की अचानक तबियत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहां से परिजन उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर में निजी अस्पताल में ही इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम होने के बाद रविवार भोर में लेखपाल का शव उनके घर ले जाया गया। इसकी खबर मिलते ही सुबह 6 बजे जिले के लेखपाल अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ पहुंच गए। संगठन व परिवार के लोगों ने नौकरी व पांच करोड़ रुपये आर्थिक सहायता साथ ही ड्यूटी के दौरान मौत की बात लिखकर देने की मांग शुरू कर दी। रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। सोमवार को प्रशासन को मिले पीएम रिपोर्ट में लेखपाल के मौत के कारण स्पष्ट नहीं पाया है। जिसके चलते गोरखपुर पुलिस विसरा को सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही लेखपाल की मौत के कारण का पता चल सकेगा। उधर सोमवार को लेखपाल संगठन ने मृतक लेखपाल के घर जाकर मृतक की पत्नी कंचन को लेखपालों से जुटाया गया चंदा की एक लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल आाशीष की मृत्यु पर तहसील में आयोजित हुआ शोक सभा
सलेमपुर। लेखपाल आशीष की मृत्यु को लेकर सोमवार को तहसीलदार कार्यालय के सामने शोक सभा आयोजित किया गया। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार गोपालजी, हरी प्रसाद, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सदानंद कुशवाहा सहित लेखपाल, राजस्व निरीक्षक व अधिवक्ता उपस्थित रहे। शोक सभा के बाद न्यायालय तथा कार्यालयों में कोई कार्य नही हुआ। अधिवक्ताओं ने प्रस्ताव देकर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed