फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The bus driver trusts the department, but the officers are busy at the fair.

Deoria News: बस चालक को विभाग पर भरोसा, अफसर मेले में व्यस्त

Mon, 19 Jan 2026 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The bus driver trusts the department, but the officers are busy at the fair.
देवरिया। रोडवेज बस स्टेशन परिसर में चालक की पिटाई के मामले में कोई कारवाई नहीं हुई। चालक अनूप रविवार को इलाज के बाद घर पहुंचा। उसे भरोसा है कि उसके प्रकरण में विभाग जरूर कारवाई करेगा। उधर एआरएम का कहना है कि अफसर माघ मेला में प्रयागराज गए हैं। वापस आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर में देवरिया रोडवेज परिसर में बस आगे पीछे करने की बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान एक अनुबंधित बस से जुड़े लोगों ने रोडवेज बस चालक अनूप के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

चालक को चोटें आईं और कुछ देर के लिए परिसर में अफरातफरी मच गई। घायल बस चालक अनूप का कहना है कि रोजाना जोखिम भरे हालात में ड्यूटी करते हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। बस स्टेशन परिसर में पर्याप्त सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं रहते हैं । अचानक हुआ हमला : घायल बस चालक अनूप का कहना है कि उसके बस के आगे एक एसी बस खड़ी थी। एक प्रयागराज की बस थी। बसों को आगे पीछे करने की बात हो रही थी। इसी दौरान कहासुनी हो गई। अचानक दूसरे शख्स ने रॉड से पीछे से प्रहार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed