{"_id":"66bb9c2ee8fde6c65a0a8e8f","slug":"the-brothers-stopped-the-couple-from-entering-the-house-and-beat-them-up-when-they-protested-deoria-news-c-208-1-deo1004-132762-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घर में जाने से भाइयों ने रोका, विरोध पर दंपती की कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घर में जाने से भाइयों ने रोका, विरोध पर दंपती की कर दी पिटाई
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के मरहवां गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मरहवां गांव में सगे भाइयों ने भाई को घर जाने से रोक दिया। विरोध करने पर दंपती की बेरहमी से पिटाई कर दी। घायलों का इलाज नजदीक के एक अस्पताल में कराया गया। मौके पर पहुंची 112 पुलिस को देख सब भाग गए। पीड़ित का आरोप है कि हिस्सा बखरा को लेकर आए दिन मारपीट की जा रही है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के मरहवां गांव निवासी संजय कुशवाहा गोरखपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। पत्नी मीना देवी घर पर रहती है। आरोप है कि पांच भाइयों में चार भाई एक साथ रहते हैं, जबकि संजय परिवार को लेकर अलग रहते हैं। चार भाइयों के हिस्से के बाद घर में सबसे पीछे का हिस्सा संजय को मिला है। इसके चलते संजय की पत्नी मीना देवी को घर में आना-जाना होता है। सोमवार रात को मीना देवी घर में रखे सामान निकालने जा रही थीं। इसी बीच जेठ और देवर ने उनके बाल पकड़ कर घसीटकर मारना-पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर पति संजय बीच-बचाव में आए तो उन्हें भी नहीं बक्शा। मीना देवी का कहना है कि सभी मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं।
उधर, सूचना पर पहुंची 112 पुलिस को देख सब भाग गए। जब दंपती थाने प्रार्थनापत्र देने आ रहे थे तो फिर से उन्हें धमकी दी गई है। पीड़िता ने थाने पहुंच तहरीर दी है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है।