फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The bride was sent off on the initiative of the leader

Deoria News: अगुआ की पहल पर दुल्हन की हुई विदाई

Tue, 27 May 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 27 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The bride was sent off on the initiative of the leader
विदाई के दौरान रोते-बिलखते घर से निकलती दुल्हन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। शादी के दिन कुशीनगर के युवक की कत्ल के बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष भयभीत हो गए थे। दोनों परिवारों ने तय किया था कि छह माह बाद दुल्हन की विदाई होगी। हालांकि, शादी में अगुआ रहे शख्स ने पहल कर दोनों पक्षों को राजी कराया और सोमवार को शुभ मुहूर्त में दुल्हन की विदाई करा दी। इस दौरान गांव में सन्नाटा रहा। सिर्फ परिवार के ही कुछ महिलाएं दुल्हन को घर से बाहर लेकर आईं।
बताते चलें कि बृहस्पतिवार की रात कुशीनगर जिला के अहिरौली थाना क्षेत्र के रामपुर झुरियां से खजुरी करौता मठकेशोराम में बरात आई थी। द्वारपूजा के बाद जयमाल की तैयारी हो रही थी। तभी बरात में दूल्हे के पिता दीपक गिरी के करीबी तेज बहादुर उर्फ राजन यादव की नकाबपोश ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

वारदात के बाद बरात स्थल पुलिस छावनी में तब्दील हो गई। दुल्हन और दूल्हे पक्ष को लगा शादी नहीं हो पाएगी। हालांकि, पुलिस ने उनकी तरफ मुड़ कर भी नहीं देखा। देर रात में सिंदूरदान की रस्म पूरी की गई, मगर विदाई नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के अगुआ दुल्हन की बुआ के ससुर थे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर किसी तरह विदाई के लिए राजी कराया। सोमवार को दूल्हे के साथ उनके पिता और चाचा मठकेशोराम पहुंच दुल्हन की विदाई कराकर ले गए। दोनों पक्षों का कहना था कि यह वारदात ताजिंदगी याद रहेगी। दुल्हन के पिता अनिल गिरी ने कहा कि इस वारदात ने गांव को कलंकित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed