{"_id":"6692c873b8783a4ea00d2e22","slug":"the-body-of-a-youth-who-went-missing-while-bathing-in-chhoti-gandak-was-found-after-five-days-deoria-news-c-208-1-deo1004-130163-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छोटी गंडक में नहाते समय लापता युवक का शव पांच दिन बाद मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छोटी गंडक में नहाते समय लापता युवक का शव पांच दिन बाद मिला
विज्ञापन
- रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के सामने नदी में मिला
- परिजनों ने साथ ले गए दो युवकों पर लगाया हत्या का आरोप
- परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। छोटी गंडक नदी में डूबे युवक का शव शनिवार की सुबह हरपुर के पास नदी में उतराया मिला। रामपुर कारखाना थाने की पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने रंजिश में बेटे को धक्का देकर नदी में डुबोकर हत्या का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी राजकुमार सिंह (21) पुत्र सूर्यभान सिंह मंगलवार की शाम चार बजे के करीब नहाते समय रहस्यमय ढंग से सोन्हुला रामनगर छोटी गंडक नदी में डूब गया था। मृतक के पिता सूर्यभान सिंह ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कहा है कि हरैया गांव के विकास सिंह व एक अन्य युवक ने बेटे को घर से बुलाया था।
आरोप है कि वे लोग उसे जबरदस्ती शराब पिलाकर गंडक नदी में ले जाकर नाव पर से जानबूझकर धक्का देकर डुबोकर मार दिया है। उधर, नदी में डूबने के बाद से ही पुलिस व परिजन शव की तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। अंत में तरकुलवा पुलिस ने शुक्रवार की शाम को एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम को बुलाकर सोन्हुला रामनगर से पटनवा पुल तक शव की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इस बीच शनिवार की सुबह आसपास के लोगों ने युवक का शव रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के सामने नदी में उतराता देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर रामपुर कारखाना व तरकुलवा थाने की पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
परिजनों ने शव की शिनाख्त राजकुमार के रूप में की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। इंस्पेक्टर मृत्युंजय राय ने बताया कि रामपुर कारखाना थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।