{"_id":"6ac3eee9f9d36fd8f303f10c","slug":"the-body-of-a-young-man-missing-for-three-days-was-found-in-the-kurna-drain-deoria-news-c-208-1-deo1026-193533-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तीन दिन से लापता युवक का शव कुर्ना नाले में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तीन दिन से लापता युवक का शव कुर्ना नाले में मिला
Tue, 06 Oct 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया। तीन दिन से लापता चतुर्भुजपुर गांव निवासी विकास पटेल उर्फ पट्टू (30) का शव सोमवार सुबह गांव के पास कुर्ना नाले में संदिग्ध हाल में मिला। जलकुंभी के बीच शव उतराया देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव निवासी विकास अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार शाम वह घरवालों को बिना बताए पैदल निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने काम पर जाने की बात समझी। रविवार को भी घर नहीं लौटने पर उनकी तलाश शुरू की गई।
सोमवार सुबह ग्रामीण उन्हें तलाशते हुए गांव के पश्चिम स्थित कुर्ना नाले की ओर पहुंचे। वहां जलकुंभी के बीच विकास का शव दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विकास की मौत से पिता धर्मदेव पटेल (पूर्व प्रधान), मां इसलावती देवी और पत्नी चानमती का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की डेढ़ वर्षीय बेटी भी मां के साथ बिलखती रही।