{"_id":"681a5850b5368495170c0124","slug":"the-body-of-a-newborn-was-found-on-the-road-dogs-had-torn-off-one-leg-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-153022-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क पर मिला नवजात का शव, एक पैर नोच ले गए कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क पर मिला नवजात का शव, एक पैर नोच ले गए कुत्ते
Wed, 07 May 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 07 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कस्बे के किशोरगंज वार्ड के रामप्रसाद बिस्मिल मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक नवजात का शव पड़ा देखा गया।
इससे हड़कंप मच गया, मगर यह पता नहीं चल पाया कि नवजात किसका है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। कामयाबी नहीं मिलने पर अब रामप्रसाद बिस्मिल मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।
नवजात के एक पैर को कुत्ते नोच ले गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, सुबह की सैर करने निकले लोगों ने रामप्रसाद बिस्मिल मार्ग पर एक नवजात शिशु को पड़ा देखा। कुछ लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 और कोतवाली पुलिस को दी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली में तैनात दरोगा नितिन साहू पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस के अनुसार, नवजात के हाथ में नीडल लगा हुआ था। नवजात शिशु का जन्म एक-दो दिन पहले हुआ बताया जा रहा है। कोतवाल संतोष कुमार ने बताया कि नवजात शिशु का शव मिला है, मगर यह पता नहीं चल पाया है कि नवजात किसके घर का है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। नवजात के बारे में जानकारी होते ही आरोपी पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।