फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The bodies of three friends were found floating in the Saryu river.

Deoria News: सरयू में उतराया मिला तीनों दोस्तों का शव

Wed, 01 Oct 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 01 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
The bodies of three friends were found floating in the Saryu river.
बरहज के गौरा घाट पर जुटी भीड़। संवाद 
बरहज। नगर के गौरा स्थित नर्वदेश्वर और कुटी घाट पर मंगलवार को तीनों दोस्तों के शव मिले। चार से पांच घंटे के अंतराल में रणजीत, विवेक और चंद्रशेखर का शव दिखाई दिया। जानकारी होने पर गांव के लोग नदी तट पर पहुंच गए। पुलिस ने तीनों साथियों के शवों को कब्जे में ले लिया। तीनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने तक लोग नदी तट पर जमे रहे।
विज्ञापन

सोमवार को सरयू नदी के नर्वदेश्वर घाट पर लहछुआं गांव के कुछ युवाओं के साथ रणजीत पुत्र अशोक, विवेक पुत्र बेचन, चंद्रशेखर पुत्र कोमल और गोरखपुर के चौरीचौरा निवासी गांगुली मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के लिए जल भरने आये थे। जहां पैर फिसल जाने के कारण रणजीत, विवेक, चंद्रशेखर और गांगुली डूबने लगे।
विज्ञापन

चारों को डूबता देख लोग शोर मचाने लगे। किसी तरह लोगों ने बांस के सहारे गांगुली को बचा लिया, लेकिन रणजीत, विवेक और चंद्रशेखर नदी में लापता हो गए। मंगलवार को दिन में करीब 10 बजे नर्वदेश्वर घाट पर रणजीत, जबकि एक बजे के करीब कुटी घाट के निकट विवेक और चंद्रशेखर का शव उतराता मिला। तीनों के शव मिलने की जानकारी होने पर नदी घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी तट पर रोना-पिटना मच गया। जानकारी होने पर एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी, सीओ, इंस्पेक्टर राहुल सिंह पहुंच गए। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
शवों का किया अंतिम संस्कार ः बरहज संवाद के अनुसार कटइलवा स्थित मुक्तिपथ पर देर शाम तीनों साथियों का अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ तीनों साथियों की जलती चिताओं को देख गांव के लोग रो पड़े। शाम को तीनों का शव गांव पहुंचा। दरवाजों पर लोगोें की भीड़ जुट गई।

स्थापित करने से पूर्व ही विसर्जित की गई प्रतिमा ः बरहज संवाद के अनुसार लहछुआं गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किया गया था। पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह था। लेकिन उन्हें क्या पता था कि मां को इस बार कुछ और ही मंजूर है। लोगों ने दुर्गा प्रतिमा का स्थापना से पूर्व ही विसर्जन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed