फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The boat wobbled in the whirlpool between Saryu, the passengers shouted

Deoria News: सरयू के बीच भंवर में डगमगाई बोट, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Tue, 18 Jul 2023 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
The boat wobbled in the whirlpool between Saryu, the passengers shouted
परसियां देवार की ओर से बरहज आ रही थी नाव, ओवरलोड होना बता रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू नदी में सोमवार को बीच मझधार में यात्रियों से भरी नाव डगमगाने लगी। जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। संयोग रहा कि बड़ा हादसा टल गया। किसी तरह नाव किनारे आने पर लोगों ने राहत महसूस किया।

परसियां देवार नदी तट पर सुबह नाव के इंतजार में लोगों की भीड़ जमा थी। घाट पर पाॅवर वार्ज बोट के पहुंचने पर बरहज जाने की जल्दी में लोग नाव में सवार हो गए। नाव निर्माणाधीन मोहन सेतु तट के लिए रवाना हुई। बीच मझधार में पहुंचने पर नाव अचानक डगमगाने लगी। जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियो की मानें तो डगमगाती नाव देख उसमें सवार महिला-पुरुष और स्कूली बच्चे आदि सभी भगवान काे पुकारने लगे। किसी तरह नाव को किनारे लाया जा सका। लोगों का कहना है कि नाव पर क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। जबकि साइकिल और सामान भी लदा था। जेई अखिलेश कुमार ने बताया कि विभाग ने नदी में नाव का संचलन शुरु करा दिया है। प्राइवेट नाव थी, ओवरलोड होने के कारण नदी में डगमगाने की बात सामने आई है। फिलहाल हादसा टल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed