फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The beats of Puppun Mian's drum have been echoing in the mother's court for 40 years.

Deoria News: मां के दरबार में 40 साल से गूंज रही पुप्पुन मियां के ढोल की थाप

Sun, 18 Oct 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 18 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The beats of Puppun Mian's drum have been echoing in the mother's court for 40 years.
देवरही मंदिर में ढोल के साथ पुप्पुन मियां
देवरिया। हाथों में ढोल और मन में मां के प्रति अटूट श्रद्धा। धर्म की सीमाओं से परे आस्था की यह अनूठी मिसाल देवरिया के देवरही मंदिर में देखने को मिलती है। बिहार के सिताब दियारा निवासी पुप्पुन मियां 40 वर्षों से दोनों नवरात्र में मां के दरबार में ढोल बजाकर सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन

लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव सिताब दियारा के लाल टोला निवासी पुप्पुन मियां पांच दशक से दुर्गा मूर्तियों के सामने ढोल बजाते थे।
धीरे-धीरे मां के प्रति उनकी आस्था उन्हें देवरही मंदिर तक ले आई। इसके बाद दोनों नवरात्र में मंदिर पहुंचकर ढोल बजाने का सिलसिला शुरू हुआ, जो आज भी जारी है। पुप्पुन का कहना है कि मां के आशीर्वाद से उनका परिवार खुशहाल है। उनके तीन बेटों में दो गुजरात और एक ओमान में नौकरी करता है। मां दुर्गा की सेवा धर्म से ऊपर उठकर आस्था और भाईचारे की मिसाल पेश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed