फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The Ayurveda hospital under construction in Maghara and Pipra Pandey villages has been in limbo for 11 months.

Deoria News: 11 माह से अधर में है मगहरा और पिपरा पांडेय गांव में निर्माणाधीन आयुर्वेद अस्पताल

Mon, 16 Mar 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The Ayurveda hospital under construction in Maghara and Pipra Pandey villages has been in limbo for 11 months.
उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन की ओर से कराया जा रहा कार्य, 32 लाख की लागत से बनना है अस्पताल
विज्ञापन

धनाभाव में नहीं लग सका छत, शेष है रंगाई-पुताई और अन्य कार्य

बरहज। क्षेत्र के मगहरा चौराहे और पिपरा पांडेय गांव में भारत सरकार की ओर से आयुर्वेद अस्पताल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पिछले करीब 11 माह से कार्य ठप होने के कारण परियोजना अधर में लटकी हुई है। हालांकि अस्पताल न बनने के पीछे लोग धन का अभाव बता रहे हैं।
पिपरा पांडेय गांव स्थित साधन सहकारी समिति के पीछे और मगहरा चौराहे पर उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन कार्यदायी संस्था द्वारा करीब 32-32 लाख की लागत से आयुर्वेद अस्पताल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लोगों के अनुसार अप्रैल 2025 में विभाग की ओर से जोर-शोर से कार्य शुरू कराया गया। अस्पताल में बरामदा, वार्ड, औषधि कक्ष, ओपीडी और शौचालय का निर्माण कार्य कराया गया है। पिछले 11 माह से कार्य ठप होने से लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के बन जाने से 25 से अधिक गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। निर्माण कार्य शुरू होने पर लोगों में काफी खुशी थी। लेकिन अस्पताल का कार्य ठप हो जाने से लोगों को मायूसी हाथ लग रही है।
विज्ञापन

--
0 पिछड़ा क्षेत्र में गांव होने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है। पिपरा पांडेय और मगहरा गांव में आयुर्वेदिक अस्पताल बनाए जाने से काफी उम्मीद जगी थी। लेकिन बीच में ही कार्य ठप हो गया है। अस्पताल के बन जाने से हजारों लोग इसका लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबिकेश सिंह
स्वास्थ्य सेवा को लेकर बरहज सीएचसी और महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल काॅलेज देवरिया जाना पड़ता है। आयुर्वेद अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू होने पर लोगों में हर्ष था। लेकिन कार्य ठप होने से निराशा हाथ लगी है। अस्पताल के बनकर तैयार हाे जाने से लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
चंद्रगुप्त यादव

कोट-
आयुर्वेदिक अस्पताल का मामला संज्ञान में नहीं है। संंबंधित विभाग से संपर्क किया जाएगा।



विपिन कुमार द्विवेदी, एसडीएम, बरहज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed