फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The audience was emotional after hearing the story of Shri Krishna-Rukmini marriage.

Deoria News: श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की कथा सुन श्रोता भावविभोर

Wed, 05 Nov 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 05 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The audience was emotional after hearing the story of Shri Krishna-Rukmini marriage.
भाटपाररानी। बनकटा मिश्र में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन मंगलवार को पंडित बृजेश मणि त्रिपाठी ने गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, महारास लीला, रासलीला में भगवान शंकर का आना एवं श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह के प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने विवाह के प्रसंग की संगीतमय प्रस्तुति की।
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण रुक्मणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। कथा मंडप में विवाह का प्रसंग आते ही चारों तरफ से श्रीकृष्ण-रुक्मणी पर जमकर फूलों की बरसात हुई। कथावाचक ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जीव परमात्मा का अंश है।
विज्ञापन

इसलिए जीव के अंदर अपार शक्ति रहती है। यदि कोई कमी रहती है तो वह मात्र संकल्प की होती है। संकल्प एवं कपट रहित होने से प्रभु उसे निश्चित रूप से पूरा करेंगे। इस दौरान दिलीप मिश्र, ज्ञानेंद्र मिश्र, मल्ल जी पटेल, कामेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed