फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The aim of Sankalp Yatra is to uplift the last person of the society: Dr. Ramapati Ram

समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान संकल्प यात्रा का ध्येय : डाॅ. रमापति राम

Sat, 30 Dec 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 30 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
The aim of Sankalp Yatra is to uplift the last person of the society: Dr. Ramapati Ram
देवरिया। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का ध्येय है। ये बातें देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहीं। वह विकसित भारत संकल्प यात्रा के स्वागत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। यात्रा का गौरीबाजार ब्लॉक के रतनपुर, करजही, खैराबनुआ, ककवल में स्वागत किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र, कृष्णा नाथ राय, संजय तिवारी, बृजेश कुमार, आदित्य सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

हरैया बसंतपुर पहुंची विकसित भारत यात्रा

देवरिया के हरैया बसंतपुर और गोठा रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। भाजपा कार्यकर्ताओं और गांव के लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। मौजूद विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हरैया बसंतपुर में शशांक मणि, डॉ. विनय राय, वेदव्यास सिंह, अंबुज शाही ने कार्यक्रम को संबोधित किया। बीडीओ अरुण कुमार पांडेय ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। संचालन मुन्ना लाल ने किया। इस दौरान महंत राधिकाशरण शास्त्री, प्रमोद सिंह, गोठा रसूलपुर के प्रधान अरविंद सिंह, उमेश मल्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरकार की नीति से दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बना भारत : सभाकुंवर




भाटपाररानी के भठवा तिवारी, बेलपार पंडित, बखरी बाजार, कड़सड़वा बुजुर्ग, चुहिया, बास घाटी और जिरासो में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व की बदौलत भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुशील शाही, पुनीत शाही, सुरेश तिवारी, टिंकू तिवारी, डाॅ. शम्स परवेज, आनंद पियूष उपाध्याय, ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश त्यागी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed