{"_id":"6a19dc5170a88545a4043a91","slug":"the-administration-put-up-warning-banners-on-the-banks-of-the-saryu-river-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-183151-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सरयू के किनारे प्रशासन ने लगवाए चेतावनी बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सरयू के किनारे प्रशासन ने लगवाए चेतावनी बैनर
Sat, 30 May 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 30 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
बरहज। सरयू के नर्वदेश्वर घाट, कटइलवा मुक्तिपथ, गौरा-जयनगर, निर्माणाधीन मोहन सेतु सहित आदि जगह पर नहाने के दौरान हुए हादसे को देखते हुए शुक्रवार को प्रशासन ने चेतावनी वाला बैनर लगवाए हैं। बैनर में चेतावनी संदेश के अलावा पानी में घड़ियाल के घूमने की आकृति दर्शाई गई है।
सरयू में कई जगह गड्ढे मौत का कुआं बन गए हैं। नदी में घड़ियाल भी घूमते दिखाई देते हैं। इसमें डूबने से छह-सात लोगों की जान जा चुकी है। कुछ के शव अब तक नहीं मिल पाए हैं। 28 मई को नदियों में मौत का कुआं शीर्षक से अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने नदी में दुर्घटना बाहुल्य जगह पर चेतावनी बैनर लगवा दिए हैं।
एसडीएम हरिशंकर लाल के निर्देश पर पालिका प्रशासन की ओर से कटइलवा मुक्तिपथ से लेकर निर्माणाधीन मोहन सेतु, गौरा-जयनगर, नर्वदेश्वर सहित करीब आधा दर्जन घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगवाया गया है। बोर्ड पर अपनी सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी, मोटे अक्षर में सावधान, इस गहरी नदी में असमान गहराई है, इसमें घड़ियाल भी पाए जाते हैं, पानी से दूर रहें-सुरक्षित रहें आदि संदेश लिखे गए हैं।
विज्ञापन
एसडीएम हरिशंकर लाल ने बताया कि डूबने से मौत की संख्या में इजाफा हो रहा है। गोताखोरों के जरिये नदी के किनारे गहराई होने और मगरमच्छ पाए जाने की बात सामने आई है। एहतियात को लेकर बोर्ड लगवाए गए हैं।