{"_id":"69f24dba3d8cadc43a07abf9","slug":"the-administration-did-not-give-permission-to-the-sp-workers-to-protest-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-180641-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सपाइयों को प्रशासन ने नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सपाइयों को प्रशासन ने नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति
Wed, 29 Apr 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
बरहज। बृहस्पतिवार को बरहज तहसील में सपा की तरफ से सांकेतिक प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं मिली। अधिकारियों के अनुसार जनपद में निषेधाज्ञा लागू होने की वजह से अनुमति नहीं दी गई है। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तहसील परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय में बुधवार को करीब ढाई घंटे तक अधिकारियों की बीच बैठक हुई।
तहसील परिसर में दोपहर में एसडीएम हरिशंकर लाल, तहसीलदार अरुण कुमार और सीओ राजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान कार्यालय का दरवाजा बंद रखते हुए बाहर सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई थी।
लक्ष्मीपुर गांव निवासी अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह के मौत मामले में ग्राम प्रधान को निर्दाेष बताते हुए एफआईआर रद्द करने की मांग सपा कर रही है।
उधर, सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को बरहज जाएंगे। हम लोग फर्जी तरीके से फंसाए गए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए जनता के बीच अपनी बात रखना चाहते हैं। हमें कोई प्रदर्शन नहीं करना है।