फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The accused who attacked a disabled person with intent to kill was sent to jail by the police.

Deoria News: दिव्यांग पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Sat, 15 Nov 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 15 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The accused who attacked a disabled person with intent to kill was sent to jail by the police.
सलेमपुर। दिव्यांग पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दस दिन पहले गांव के बाहर चौराहे पर सोते समय दिव्यांग पर गांव का ही रहने वाले एक व्यक्ति ने जान से मारने की नियत से हमला कर दिया था, जिसमें दिव्यांग गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चकबन्दी उर्फ बिगही गांव के रहने वाले संदीप कुमार चौहान पुत्र राधेश्याम चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरा चचेरा भाई नागेन्द्र कुमार चौहान जो पैर से दिव्यांग है। पांच नवंबर की रात करीब 11.30 बजे टेंट की दुकान के सामने रोड के किनारे सो रहे थे। इसी बीच गांव का छट्ठू चौहान ने नागेंद्र के सिर पर लोहे की राॅड से हमला कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को पुरैना चौराहे के समीप से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। एसएसआई धर्मेद्र मिश्र ने बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी फरार चल रहा था। शुक्रवार को मुखबीर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed