फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The accused of sexual abuse is making rounds of the High Court

Deoria News: हाईकोर्ट के चक्कर लगा रहा यौन शोषण का आरोपी

Sat, 05 Apr 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 05 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The accused of sexual abuse is making rounds of the High Court
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। यौन शोषण के आरोपी जिला पंचायत सदस्य के पति मनोज कन्नौजिया को पुलिस खोज नहीं पा रही है। जबकि सदर कोतवाली में दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट का केस दर्ज हुए 10 दिन हो चुका है।
बुधवार को एसपी विक्रांत वीर ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जबकि बृहस्पतिवार को कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।
उधर, आरोपी के पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ने से पीड़ित परिवार पुलिस पर सवाल उठा रही है। साथ ही, जान को खतरा भी बताया है। चर्चा है कि आरोपी राहत के लिए हाईकोर्ट का चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो घटना के बाद से आरोपी जिले के कुछ जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में रह रहा है। इसके चलते पुलिस आरोपी को उठाने से कतरा रही है। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाला और जिला पंचायत सदस्य का पति मनोज कन्नौजिया की गिरफ्तारी पुलिस के लिए सिर दर्द बरा है। एसपी विक्रांत वीर की गठित टीमें जिले के अलावा बिहार प्रांत में भी दबिश दे रही है, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ रहा है। आरोप है कि बुधवार की रात पुलिस आरोपी के घर दबिश डालने गई थी, मगर दरवाजे से लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विवेचक सदर कोतवाल दिलीप सिंह ने विशेष न्यायाधीश पाॅस्को एक्ट प्रथम के समक्ष गैर जमानती वारंट के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। न्यायाधीश ने आरोपी जिला पंचायत सदस्य के पति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य का पति ने छह मार्च को रिश्ते की 17 वर्षीय बहन चार पहिया वाहन से देवरिया ले गया था। देवरिया के सोनूघाट चौराहे पर उसकी नीयत डोल गई और ट्राफी में नशीली दवा मिलाकर खिला दिया। जब वह बेहोश हो गई तो देवरिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में ले जाकर जबरन यौन शोषण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed