{"_id":"690fa243d1ccb4e5c3048587","slug":"the-accused-handed-over-a-bundle-of-papers-to-an-elderly-man-and-fled-with-rs-25000-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-167372-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बुजुर्ग को कागजों की गड्डी थमा उच्चके ले उड़े 25 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बुजुर्ग को कागजों की गड्डी थमा उच्चके ले उड़े 25 हजार
विज्ञापन
खुखुंदू। स्थानीय चौराहे पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा से रुपये निकाल घर लौट रहे 72 वर्षीय बुजुर्ग के 25 हजार रुपये उच्चकों ने उड़ा दिए। आरोप है कि उच्चकों ने रुमाल में लपेटे कागज की गड्डी बुजुर्ग को थमा उनसे हेराफेरी कर ली। जब वह घर पहुंच आपबीती सुनाए तो परिजन उन्हें लेकर थाने पहुंचे। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल कार्रवाई की बात कह रही है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव निवासी राजनाथ शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे स्थानीय चौराहे पर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में रुपये निकालने गए और अपने बचत खाते से 25 हजार रुपये निकाल घर की ओर चल पड़े।
अभी वह देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर बैंक के समीप ही थे तभी उनके पास एक उच्चका पहुंचा और उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया। वह कुछ समझ पाते तब तक दूसरा एक और उच्चका आ पहुंचा। दोनों ने राजनाथ को रुमाल में लपेटा एक लाख रुपये की गड्डी बता उनके हाथ में थमा दिया।
इतना ही नहीं विश्वास दिलाने के लिए उन्हें रुमाल खोलकर पांच सौ रुपये का नोट ऊपर दिखा भी दिया। फिर बदलें में उनसे बैंक से निकाले गए 25 हजार रुपये लेकर यह कहते हुए गायब हो गए कि यहीं रुकिए बैंक जाकर हम लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन
उच्चकों के जाने के बाद जब वह गड्डी खोलकर देखे तो उसमें ऊपर एक नोट सिर्फ पांच सौ रुपये का था। बाकी नीचे कागजों की गड्डी थी। राजनाथ घर पहुंचे और परिजनों को आपबीती बताई। बेटा कैलाश कुमार उन्हें लेकर थाने पहुंचा और तहरीर दी।
थानेदार दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल उच्चकों की धरपकड़ की जाएगी।