फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The 2023 batch won the relay race in the annual sports of the Medical College.

Deoria News: मेडिकल काॅलेज के वार्षिक खेलों में 2023 बैच ने जीती रिले रेस

Wed, 03 Dec 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 03 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The 2023 batch won the relay race in the annual sports of the Medical College.
मह​र्षि देवरहा बाबा मे​डिकल कालेज के वा​र्षिक खेल उत्सव में प्रतिभागी छात्र - फोटो : बार्डर पर आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग करते एसएसबी के जवान।
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के वार्षिक उत्सव का दूसरा दिन खेल भावना, ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहा। इसमें छात्रों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। इसमें नाकआउट मुकाबले में 2021 बैच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल का टिकट पक्का कर लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि किसी भी युवा के सर्वांगीण विकास में खेलकूद की भूमिका उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी कि शिक्षा की। मेडिकल छात्र होने के नाते आप सबका जीवन अक्सर किताबों, लेक्चर्स और ड्यूटीज के बीच गुजरता है। ऐसे में यह स्पोर्ट्स फेस्ट न सिर्फ आपके शरीर को सक्रिय रखता है बल्कि आपके मन को तरोताजा कर, टीमवर्क, अनुशासन और नेतृत्व जैसी गुणों को भी मजबूत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल का शुभारंभ 2021 बैच और 2024 बैच के बीच हुए नॉकआउट क्रिकेट मैच से हुई। मुकाबला अंत तक बेहद रोमांचक बना रहा, जिसमें दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंततः 21 बैच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की। हालांकि 2024 बैच को हार का सामना करना पड़ा, फिर भी साद खान ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया और उनके सधे हुए प्रदर्शन की खूब सराहना की गई।
इसके बाद फाइनल क्रिकेट मुकाबला 2025 बैच और 2021 बैच के बीच खेला गया। इस मुकाबले में ऋषिकेश चंद्र कौशिक ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए शानदार शतक जड़ा और मैच को पूरी तरह अपने नाम कर लिया। उनका यह अद्भुत प्रदर्शन स्पोर्ट्स डे का सबसे बड़ा आकर्षण बना।

क्रिकेट मैच में रोहित यादव की शानदार कमेंट्री ने सभी का मन मोह लिया। रिले रेस में 2023 बैच ने जीत दर्ज कर दर्शकों में नया जोश भर दिया। तालमेल, तेजी और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन इस रेस में देखते ही बन रही थी। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल, सीएमएस डॉ. एचके मिश्र, डॉ. रणधीर सिंह, आदित्यम, विद्यासागर, राकेश, किशन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed