फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The 14-km bypass will provide convenience on the route to Rudrapur Gauri Bazaar.

Deoria News: 14 किलोमीटर के बाइपास से रुद्रपुर गौरी बाजार पर मार्ग पर मिलेगी सहूलियत

Mon, 22 Dec 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 22 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The 14-km bypass will provide convenience on the route to Rudrapur Gauri Bazaar.
रुद्रपुर, रामलक्षन। गौरीबाजार की तरफ से रुद्रपुर और देवरिया जाने वाले लोगों को नए बाईपास के निर्माण से सहूलियत मिलेगी। करीब 14 किलोमीटर लंबाई वाले बाईपास से 17 गांव के लोग आसानी से रुद्रपुर और देवरिया शहर की तरफ जा सकेंगे। 13 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है जिसको देख लोगों में सड़क निर्माण को लेकर खुशी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण संपर्क को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से क्षेत्र में 14.4 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। यह सड़क एफडीआर तकनीक से बनाई जा रही है, जिससे इसकी मजबूती और आयु दोनों में वृद्धि होगी। परियोजना पर 13 करोड़ 40 लाख रुपये की है, जबकि आगामी 5 वर्षों के सामान्य अनुरक्षण के लिए 1 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

सड़क गौरीबाजार रुद्रपुर मार्ग पर स्थित पननहां से रुद्रपुर बाईपास तक बनाई जा रही है। सड़क निर्माण से पननहां, परसोत्तिमा, कटाई, करमेल, बर्दगोनिया, बेलकुण्डा, भृगुसरी, रनिहवां, बनियइनी, लक्ष्मीपुर, महराजगंज, मटियरी, माहीगंज सहित दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सहूलियत होगी, छात्रों का स्कूल आना-जाना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं तक शीघ्र पहुंच मिल सकेगी। जगदीश निषाद निवासी करमेल ने कहा कि यह सड़क हमारे क्षेत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। वर्षों से खराब सड़कों के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब सड़क बनने से समय और संसाधनों की बचत होगी। बनियइनी निवासी राहुल यादव ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार तीनों क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आने वाले वर्षों में यह सड़क क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed