फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Thar SUV Gets Stuck in Centering of Under Construction Culvert on Deoria Kasia Road

बारिश बनी मुसीबत: देवरिया-कसया मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया की सटरिंग में जा फंसी थार, बड़ा हादसा टला

Sat, 31 Oct 2026 04:38 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: अनुराग रंजन Updated Sat, 31 Oct 2026 04:38 PM IST
सार

शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने गाड़ी को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Thar SUV Gets Stuck in Centering of Under Construction Culvert on Deoria Kasia Road
निर्माणाधीन पुलिया की सेंटरिंग में फंसी थार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देवरिया-कसया मार्ग पर रतनपुरा गांव के पास शुक्रवार देर रात एक थार गाड़ी निर्माणाधीन पुलिया की सटरिंग में फंस गई। तेज बारिश और अंधेरे के कारण चालक को पुलिया का अंदाजा नहीं हो सका। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।

विज्ञापन


फोरलेन निर्माण के लिए बनाई जा रही है पुलिया
जानकारी के अनुसार, यूपी 32 नंबर की थार शुक्रवार देर रात कसया से देवरिया की ओर जा रही थी। रतनपुरा गांव के पास फोरलेन निर्माण के लिए पुलिया बनाई जा रही है। तेज बारिश और अंधेरे के कारण चालक को सामने की स्थिति दिखाई नहीं दी और गाड़ी पुलिया की सटरिंग में जाकर फंस गई।
विज्ञापन


गाड़ी मालिक का पता लगाने में जुटी पुलिस
शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने गाड़ी को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वाहन नंबर के आधार पर उसके मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed