{"_id":"5db873d78ebc3e93c12622a0","slug":"thana-inspection-deoria-news-gkp3272510109","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण
विज्ञापन
मदनपुर थाने का औचक निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक डॉ.श्रीपति मिश्र
- फोटो : DEORIA
फोटो समाचार
एसपी ने मदनपुर थाने का निरीक्षण किया, दिए निर्देश
सोमवार की दोपहर बाद थाने पहुंचे एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। दीपावली के अगले ही दिन दोपहर बाद एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने मदनपुर थाने का निरीक्षण किया। दस्तावेज के सही ढंग से रख-रखाव का निर्देश दिए। करीब डेढ़ घंटे तक परिसर में रहे पुलिस कप्तान ने रजिस्टर का अवलोकन किया।
सोमवार की दोपहर करीब एक बजे एसपी अचानक थाने में पहुंच गए। सभी मुस्तैद हो गए। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने एसएचओ विद्याधर कुशवाहा से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की। क्राइम, आगंतुक रजिस्टर आदि की जांच की। उन्होंने शौचालय, बैरक, बंदी गृह, मालखाना, मेस का हाल जाना। चार जनवरी 2017 को हुए बवाल में थाना जलने और पथराव में सोलर पैनल के खराब होने, प्याऊ का समुचित प्रबंध न होने की शिकायत पर उन्होंने सही कराने का आश्वासन दिया। एसपी से नकईल में पोखरे से बरामद गांव की छात्रा के शव के बारे में पूछे जाने पर मामले में साइंटिफिक तरीके से की जा रही जांच में जल्द ही नतीजा सामने आने की बात कही। इस दौरान पीआरओ नवीन चौधरी, महेंद्र मोहन मिश्र, रमाशंकर यादव, राममिलन गिरी, दयानंद उपाध्याय, मनसोक कुमार, चंदन यादव, अभय सिंह, ममता वर्मा, नंदनी आदि उपस्थित रहे।
फोटो समाचार
पैना और पकड़ी बाजार में खुलेगी स्थायी पुलिस चौकी
मदनपुर के पकड़ी बाजार पुलिस चौकी पर पहुंच एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण
सच्चिदा नंद पांडेय
बरहज। दीपावली के अगले दिन एसपी ने बरहज और मदनपुर थाने के लिए पुलिस चौकी बनाने की घोषणा की है। उन्होंने पैना और मदनपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी बाजार को स्थायी पुलिस चौकी देने की घोषणा की। थानेदारों से भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराकर स्थलीय कागजात और नक्शा मुहैया कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बीते सोमवार को एसपी थाने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान लोगों ने एसपी से पकड़ी बाजार में विगत वर्षों से किराए के मकान में चल रहे पुलिस चौकी के बारे में बताया। जिसे संज्ञान में लेते हुए उन्होंने इंस्पेक्टर विद्याधर कुशवाहा के साथ पकड़ी बाजार पहुंचे। जहां वह चौकी इंचार्ज महेंद्र मोहन मिश्र से हालात से वाकिफ हुए। जबकि इंस्पेक्टर से ग्राम प्रधान, सचिव और लेखपाल की मदद से जमीन तलाश कर कार्यालय में कागजात उपलब्ध कराने को कहा। एसपी ने त्योहार पर जल्द ही लोगों से स्थायी पुलिस चौकी बनवाने की बात कही। बता दें कि करीब 30 साल पूर्व थाना भी किराए के मकान से संचालित हुआ करता था। लोगों का कहना है कि कुछ साल बाद ही प्रशासन की ओर से पकड़ी बाजार में किराए के मकान में पुलिस चौकी खोल दी गई थी। थाने को स्थायी भवन तो मिल गया, लेकिन चौकी आज भी अपने भवन के इंतजार में है। एसपी ने बताया कि जमीन मिलते ही जल्द ही पैना और पकड़ी बाजार में पुलिस चौकी के लिए भवन निर्माण करा दिया जाएगा।
थाने में ड्यूटी के दौरान हुआ प्यार, करेंगे शादी
कांस्टेबल और महिला आरक्षी एक ही थाने में करते हैं ड्यूटी
एसपी ने कहा झेल जाओ, नहीं तो जेल जाओ
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। क्षेत्र के एक थाने में तैनात महिला और पुरुष आरक्षियों में प्रेम हो गया। लेकिन पुरुष कांस्टेबल की शादी कहीं और तय हो गई। जानकारी होने पर महिला आरक्षी ने एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र से गुहार लगाई। इस पर उन्होंने झेलने या जेल जाने की बात कही। दोनों आरक्षियों ने मंदिर में सगाई कर एक-दूजे का होने का फैसला लिया है।
थाने में पिछले कुछ माह से एक साथ ड्यूटी कर रही महिला और पुरुष आरक्षी में प्यार हो गया। बताया जा रहा है कि सिपाही के परिवारवालों को उसके रिश्ते के बारे में जानकारी नहीं थी। इसके लिए घरवालों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया था। इसकी भनक महिला आरक्षी को लगी। उसने एक साथ जीने-मरने की कसम खाने वाले प्रेमी को पाने के लिए अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एसपी से मुलाकात की। जानकारी होने पर कांस्टेबल को तलब किया गया। हकीकत सामने आने पर एसपी ने दो टूक लहजे में शादी कर लेने की सलाह दी। बताया जा रहा है कि गोरक्षनाथ मंदिर में दोनों ने सगाई कर ली है। इस संबंध में सीयूजी पर बात करने पर एसपी के पीआरओ नवीन चौधरी ने बताया कि साहब मीटिंग में हैं।