फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tevar Talkh of Sarayu...More vibrations of villagers

Deoria News: सरयू के तेवर तल्ख...ग्रामीणों की बढ़ीं धड़कनें

Sat, 09 Aug 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 09 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tevar Talkh of Sarayu...More vibrations of villagers
भागलपुरम में गांवों तक पहुंचा सरयू का पानी ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भागलपुर। सरयू नदी के तेवर तल्ख हो गए हैं। एक सप्ताह से नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बहने वाली नदी का पानी लगातार बढ़ रहाौ। ऐसे में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। नदी का बांधों पर दबाव बढ़ता जा रहा है।
तटवर्ती इलाकों में सरयू का तेवर तल्ख होता जा रहा है। नदी का पानी तबाही मचाने को उतावला दिख रहा है। नदी का रुख देखकर ग्रामीण दहशत में हैं। क्षेत्र के तटवर्ती गांवों भागलपुर, छित्तूपुर, देवसिया, नरियांव, मईल, बकुची, तेलिया कला, ईशारू, बलिया आदि पर बाढ़ का खतरा मंडराता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

नदी के जलस्तर में वृद्धि देखकर ऐसा लग रहा है की स्थिति और विकराल हो सकती है। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अधिकारियों के अनुसार, शनिवार की सुबह से आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने अगले 24 घंटे के दौरान जलस्तर में वृद्धि होने का पुर्वानुमान लगाया है। शनिवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर हेड मीटर पर 64-50 मीटर दर्ज किया गया, जो रेगुलेटर पर अंकित खतरे के निशान 64-10 मीटर से 40 सेमी ऊपर है।
नदी का पानी रिहाइशी इलाकों में तेजी से फैल रहा है। देवरहा बाबा आश्रम पर जाने वाली सड़क पर से पानी बहने लगा है। तहसील प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों में बाढ़ चौकियां स्थापित कर दी गई हैं। बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन चौकन्ना है।

केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के जूनियर इंजीनियर प्रकाश ओझा ने बताया कि नदी में आधा सेमी प्रति घंटे की बढ़ोत्तरी हो रही है। अगले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में वृद्धि होने का अनुमान है। जलस्तर पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed