फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tension in Fatehpur over Fauji's murder.

Deoria News: फौजी की हत्या से फतेहपुर में तनाव... पुलिस की पैनी नजर

Tue, 29 Jul 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 29 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Tension in Fatehpur over Fauji's murder.
रिटायर फौजी की हत्या के बाद घटना स्थल पर पहुंच जांच करते एएसपी उत्तरी।
संवाद न्यूज एजेंसी रुद्रपुर/पकड़ी बाजार। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में विवादित जमीन में सोमवार को बोलेरो घुमाने पर हुए विवाद में सेवानिवृत्त फौजी रामदयाल कुशवाहा की हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त फौजी की हत्या के मामले में उनके छोटे बेटे अमित मौर्य ने पुलिस को तहरीर देकर ग्राम प्रधान सहित पांच लोगों पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कहा कि घर के पास विवादित जमीन में गाड़ी घुमाकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे लोगों को रोकने पर उन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। हाथापाई के दौरान गला दबाने से पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फौजी की हत्या से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वर्ष 2002 में फौज से सेवानिवृत फौजी रामदयाल का बड़ा बेटा हीरामन भी फौज में नौकरी करते है। वह जम्मू-कश्मीर की सीमा पर तैनात है। पिता की हत्या की खबर सुनकर गांव लौट रहे हैं।

फौजी की पत्नी गिरजनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह छाती पीटकर बिलख रही थी और बार-बार गश खाकर गिर पड़ रही थी।
परिवार व आसपास की महिलाएं उसे संभालने में जुटी थी। घर के लोगों के चीत्कार से पूरा मंजर गमगीन हो गया। छोटे बेटे अमित ने पिता के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एक बेटी पार्वती की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed