फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ten new dengue patients found, four recovered

Deoria News: डेंगू के दस नए मरीज मिले, चार हुए स्वस्थ

Fri, 20 Oct 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 20 Oct 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ten new dengue patients found, four recovered
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार की शाम से शुक्रवार को दोपहर तक 10 नए मरीज भर्ती किए गए। वहीं, वार्ड में भर्ती 19 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि स्वस्थ होने पर चार मरीजों को छुट्टी दी गई है।
विज्ञापन

जनपद में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। दूसरे प्रांत और प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आने वालों के अलावा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी पीड़ित मिल रहे हैं। शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति पांच दिन से बुखार से पीड़ित हैं। प्राइवेट में इलाज कराने पर आराम नहीं मिला तो परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। भटनी क्षेत्र की एक महिला सलेमपुर में रहती है। रविवार को बुखार से पीड़ित हो गई। प्राइवेट में इलाज और जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। गोपालगंज जिले का एक युवक चार दिन से बुखार से पीड़ित है। सिवान जिले में प्राइवेट अस्पताल में दवा कराई। सुधार न होने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पथरदेवा क्षेत्र की एक महिला को पांच दिन से बुखार आ रहा है। प्राइवेट में दवा ली। आराम नहीं होने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। सुरौली थाना क्षेत्र का एक युवक एक माह पहले दिल्ली गया। वहीं पर एक सप्ताह पहले बुखार से पीड़ित हो गया। प्राइवेट में दवा लिया, लेकिन आराम नहीं हुआ। इसके बाद घर आ गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सलेमपुर क्षेत्र का एक युवक तेरह दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में दवा लिया, आराम न होने पर सीएचसी में जांच कराई।रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कालेज भेज दिया। शहर के एक मोहल्ले की युवती लखनऊ में पढ़ाई करती है। एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में दवा ली आराम न मिलने पर घर आ गई। यहां प्राइवेट में दवा ली और जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। शहर के ही एक अन्य मोहल्ला का युवक चार दिन से बुखार से पीड़ित है। दवा लेने के बाद आराम नहीं मिलने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। बरियारपुर क्षेत्र की एक महिला छह दिन से बुखार से पीड़ित है। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। तरकुलवा क्षेत्र का एक युवक प्रयागराज में पढ़ाई करता है। बुधवार को बुखार की चपेट में आ गया। प्राइवेट में दवा लिया आराम नहीं मिलने पर घर आ गया। इसके बाद परिजनों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। इसके अलावा तीन दिन से भर्ती अन्य नौ लोगों का इलाज चल रहा है। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि डेंगू के मरीजों के लिए दवा, जांच सहित अन्य सुविधाएं निशुल्क है। मरीजों के इलाज के लिए अलग वार्ड बनाए गए हैं। डेंगू को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। लक्षण मिलने व दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed