{"_id":"69ab1d33512c37ef3202c28f","slug":"tempo-drivers-son-succeeds-in-second-attempt-deoria-news-c-208-1-deo1035-176352-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: टेंपो चालक के बेटे ने दूसरी कोशिश में पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: टेंपो चालक के बेटे ने दूसरी कोशिश में पाई सफलता
Sat, 07 Mar 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
यूपीएससी परीक्षा में 445 वीं रैंक हासिल करने पर बेटे अनिल मिश्रा को मिठाई खिलाती मां श्रीमती लल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरकुलवा (देवरिया)। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हो गया। इसमें तरकुलवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर-14 मीराबाई नगर निवासी टेंपो चालक सुरेंद्र मिश्रा के बेटे अनिल मिश्रा ने 445वीं रैंक हासिल कर आईएएस बने।
अनिल को यह सफलता दूसरे प्रयास में मिली है। उन्होंने बिना किसी कोचिंग के घर पर ही सेल्फ स्टडी कर यह उपलब्धि हासिल की है।
मूल रूप से कुशीनगर जिले के फाजिलनगर विकास खंड के रहसू जनोबीपट्टी गांव निवासी सुरेंद्र मिश्रा पिछले करीब 30 सालों से तरकुलवा कस्बा में मंडी परिसर के पीछे आवास बनाकर रहते हैं। वह टेंपो चलकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। खराब आर्थिक स्थिति के बाद भी उन्होंने बच्चों की पढ़ाई में कभी कोताही नहीं की।
उनके सबसे छोटे बेटे अनिल मिश्रा ने विद्या मंदिर देवरिया से साल 2017 में हाईस्कूल व साल 2019 में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। बीए की पढ़ाई साल 2022 में उन्होंने रमेश चंद्र राव नवतप्पी महाविद्यालय रामपुरगढ़ से उत्तीर्ण की। इसके बाद अनिल ने यूपीएससी की तैयारी करने का मन बनाया। आर्थिक तंगी के चलते घर पर रहकर ही वह यूपीएससी की तैयारी में जुट गए। कठिन परिश्रम व लगन के चलते साल 2024 में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में साक्षात्कार तक पहुंचे थे।
विज्ञापन
साल 2025 की यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने 445वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का गौरव हासिल किया। सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि बेटे ने अपनी मेहनत के दम पर ये मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि बड़ा बेटा श्रवण मिश्रा बीएसएफ में तैनात है। दूसरा बेटा अभय मिश्रा इनकम टैक्स विभाग में अधिकारी है। अमित ने घर पर ही रहकर अपनी तैयारी की और सफलता हासिल की है।
अनिल मिश्रा के आईएएस बनने की खबर मिलते ही तरकुलवा कस्बा स्थित उनके आवास पर शुक्रवार को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव, दिनेश प्रताप राव, जयंत सिंह, दिवाकर राव, गणेश राव, थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह, सुजीत सिंह आदि ने अनिल को बधाई दी।