{"_id":"60c64cc98ebc3e0bf3182a4f","slug":"tempo-driver-found-dead-deoria-news-gkp398001425","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में टेंपो ड्राइवर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में टेंपो ड्राइवर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में टेंपो ड्राइवर की मौत
एकौना। थाना क्षेत्र के पांडेयमाझा राजधर गांव में रविवार की शाम पांच बजे टेंपो चालक ने फंदे से लटककर जान दे दी। मामला घरेलू विवाद का बताया जा रहा है। टेंपो चालक का पांच साल का बेटा है।
गांव के रामबचन सिंह का बेटा यशवंत सिंह (28) टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। किसी बात पर पत्नी से विवाद चल रहा था। वह शराब का आदी हो गया था। इससे अकसर पति पत्नी में विवाद होता था। रविवार की शाम पांच बजे वह घर के अंदर कुंडे में रस्सी बांधकर लटक गया। घर वाले शव को लटकता देख दंग रह गए। गांव के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दी है। इस बाबत थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच हो रही है।