फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Telemedicine facility will start soon in Medical College

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन की सुविधा

Thu, 29 Jun 2023 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Telemedicine facility will start soon in Medical College
मेडिकल कालेज  में टेलीमेडिसिन सुविधा के लिए आई मशीन सेट करते कोआर्डिनेटर।संवाद
पीआईसीयू में गंभीर मरीजों के इलाज में होगी आसानी, बीएचयू के बाल रोग विशेषज्ञ ऑनलाइन देखेंगे मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू में गंभीर मरीजों के इलाज में आसानी होगी। उन्हें हायर सेंटर भेजने के बजाए यहीं पर टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए तैयारी चल रही है। एक माह के अंदर इस नई व्यवस्था के शुरू होने की संभावना है। इसके चालू पर मरीज के गंभीर होने पर बीएचयू के बाल रोग विशेषज्ञ सीधे ऑनलाइन जुड़ेंगे और मरीज की हालत देख यहां मौजूद डॉक्टर को दवा व अन्य सलाह देंगे। इसके लिए मशीन आ गई है और सेट करने का कार्य भी किया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की ओपीडी और इमरजेंसी में आने वाले गंभीर रूप से बीमार बच्चों के इलाज के लिए 15 बेड का पीआईसीयू है। यहां भर्ती कर इलाज किया जाता है। हर रोज करीब आठ से दस बच्चे भर्ती होते हैं। लगातार इलाज के बाद भी हालत में सुधार न होने पर उन्हें रेफर किया जाता है। इसे देखते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने पहल की। इसके बाद आईएमएस बीएचयू (इंटीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस) से टेलीमेडिकल सुविधा शुरू करने की सहमति मिली। चार माह पहले बीएचयू की एक टीम मेडिकल कॉलेज आई और पीआईसीयू का निरीक्षण किया था। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद आईएमएस की ओर से को-ऑर्डिनेटर चंद्रकेश्वर तिवारी की तैनाती कर दी गई है। इसके लिए मशीन आ गई है। उसे सेट करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए पीआईसीयू से सटे एक कमरा चिह्नित किया गया है और उसके फिनिशिंग की कवायद की जा रही है। इसके शुरू होने पर पीआईसीयू में भर्ती मरीज की हालत गंभीर होने पर उसका पूरा विवरण डॉक्टर बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल ऑनलाइन भेजेंगे और टेलीकार्ट्स मशीन से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए वहां के बाल रोग विशेषज्ञ से कंसल्ट करेंगे। वहां के डॉक्टर जरूरत पड़ने पर मरीज का पूरा ब्योरा जानने के बाद उसे देखेंगे और दवा और अन्य सलाह पीआईसीयू के डॉक्टर को देंगे। इसकी तैयारी चल रही है। इस सुविधा से मरीज और तीमारदार को इलाज के लिए अंयत्र नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें सहूलियत होगी।
विज्ञापन

--------------
इन गंभीर मरीजों का पीआईसीयू में होता है इलाज
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी और ओपीडी में आने वाले सांस, पेट, बुखार, दिमागी बुुखार, झटका, इंफेक्शन आदि से पीड़ित गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाता है। जबकि अन्य मरीजों का ओपीडी में इलाज होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
- मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू में टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू करने की तैयारी चल रही है। मशीन आ गई है। एक माह के अंदर यह सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी। इससे मरीजों को सहूलियत होगी।
डॉ. एचके मिश्रा सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed