{"_id":"5fe8cc718ebc3e08bd21f5b9","slug":"tekua-won-openning-match-deoria-news-gkp3785751109","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेकुआं ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेकुआं ने जीता उद्घाटन मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेकुआं ने जीता उद्घाटन मैच
बरहज। क्षेत्र के महुईं कुंवर स्थित चौधरी राजित सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में यादव स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मिर्जापुर के प्रधान दिलीप यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच में टेकुआं ने करजहां को छह रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
रविवार को टास जीतकर टेकुआं ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टेकुआं के बल्लेबाजों ने निर्धारित ओवर में 128 रन बनाए। जवाब में करजहां की टीम 122 रन बनाकर आउट हो गई। मैन आफ द मैच का पुरस्कार टेकुआं के खिलाड़ी बुलेट को दिया गया। इस दौरान हरेराम, आशुतोष, दुर्गेश, प्रभाकर, संजय, पंकज, संतोष, संदीप, रोहित आदि मौजूद रहे।