फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tehsildars the picketing

तहसीलदारों ने धरना दिया

Tue, 19 Jul 2016 10:34 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 19 Jul 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Tehsildars the picketing
अधिकारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। वेतन विसंगतियों को लेकर कर्मचारियों के आंदोलन के साथ ही अब तहसीलदार, नायब तहसीलदार और सहायक भूलेख अधिकारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को जिले के तहसीलों के अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। बाद में राजस्व परिषद अध्यक्ष को संबोधित मांगपत्र दिया। अधिकारियों के धरने के चलते तहसीलों पर लोग भटकते रहे। उत्तर प्रदेश राजस्व प्रशासनिक अधिकारी संघ के आह्वान पर जिले के तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, सहायक भूलेख अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया।

अधिकारियों ने कहा कि नायब तहसीलदारों के वेतन वृद्धि और तहसीलदारों के द्वितीय वेतन वृद्धि (एसीपी) की मांगों को लेकर प्रांतीय संघ आंदोलित है। आंदोलन के पहले चरण में पांच जुलाई से 15 जुलाई तक सभी सदस्यों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया है। दूसरे चरण में आज सामूहिक अवकाश लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जताया जा रहा है।
विज्ञापन


यदि उनकी मांगों पर राजस्व परिषद ने विचार नहीं किया तो उनका आंदोलन तेज हो सकता है। 23 जुलाई से सभी अधिकारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का निर्णय ले सकते हैं। जिसके लिए संघ की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रमोद कुमार, राहुल देव भट्ट, ओपी गोस्वामी और तिलेश्वर, संजीव दीक्षित, संजीव राय, सुनीता गुप्ता, अरुण वर्मा, धर्मवीर भारती, रामसहाय दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed