फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tehsil Dnagron the hoop with sheep

भेड़ों के साथ धनगरों ने तहसील घेरा

Thu, 21 Jul 2016 10:39 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 21 Jul 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Tehsil Dnagron the hoop with sheep
धनगर समाज के लोग सैकड़ों भेड़ लेकर धमक आए। - फोटो : अनूप तिवारी
देवरिया।  जाति प्रमाण पत्र जारी करने में हीलाहवाली देख धनगर समाज के लोगों का  धैर्य बृहस्पतिवार को जवाब दे दिया। देवरिया सदर तहसील में धनगर समाज के  लोग सैकड़ों भेड़ लेकर धमक आए। इसके चलते अफरा-तफरी मच गई। मामले की नजाकत  समझ अधिकारी हरकत में आए।
विज्ञापन


एसडीएम ने पांच अगस्त तक की मोहलत मांगी। इसके  बाद धनगरों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। प्रांतीय धनगर महासभा की ओर  से जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर सदर तहसील में तीन दिन से  धरना चल रहा था।
विज्ञापन


लेकिन अधिकारियों की ओर से मामले को संज्ञान नहीं लिया  गया। इससे नाराज होकर बृहस्पतिवार को चौथेे दिन सैकड़ों भेड़ों के साथ धनगर  समाज के लोग पहुंच गए। भेड़ों के हुुजूम से सदर तहसील में अफरा तफरी मच  गई। काम कराने केे  सिलसिले में आए लोग इधर उधर होने लगे। एसडीएम के आग्रह  पर धनगर समाज का प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आंदोलन  समाप्त करने की बात कही। धनगर समाज के लोग अपनी मांग पर अड़ गए। उनका कहना  था कि जाति प्रमाण पत्र जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मान मनौव्वल का  दौर शुरू हुआ।


एसडीएम और तहसीलदार ने एक सप्ताह की मोहलत मांगी। अधिकारियों  ने जल्द ही एक कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया। इसमें धनगर समाज का  प्रतिनिधित्व करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान रामविलास धनगर, जयप्रकाश पाल धनगर, रामजनम पाल,  अवधेेश पाल, दिनेश चंद्र पाल, डीडी पाल, रविंद्र धनगर, रामछबीला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed