फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tehsil arrived with animals, gave a sit-in

पशुओं के साथ पहुंचे तहसील, दिया धरना

Thu, 03 Nov 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Tehsil arrived with animals, gave a sit-in
भाटपार रानी विकासखंड के ग्राम जगउर से अतिक्रमण हटाए जाने के बाद पीड़ितों ने अपने पशुओं के साथ तहस - फोटो : DEORIA
पशुओं के साथ पहुंचे तहसील, दिया धरना
विज्ञापन

भाटपाररानी। क्षेत्र की ग्राम पंचायत जगउर में तहसील प्रशासन की ओर से सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाए जाने से पीड़ित लोग अपने पशुओं के साथ बृहस्पतिवार को तहसील पहुंच गए। वहां प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
पीड़ितों ने उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर अपने तथा पशुओं के रहने की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही पीड़ितों ने तहसील प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने रहने की व्यवस्था नहीं की तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

पीड़ितों ने पत्रक में लिखा है कि वे भूमिहीन हैं तथा मनरेगा मजदूर हैं। बीस वर्षों से अधिक समय से वे इस भूमि पर बसे हुए थे। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि की ओर से अमृत सरोवर का निर्माण अपने ट्रैक्टर से कुछ दिन पहले कराए जाने के विरोध में आवाज उठाने पर उन्होंने भूमि से बेदखल करने की चेतावनी दी थी। आरोप लगाया कि प्रधान के प्रतिनिधि ने तहसील प्रशासन से मिलकर जेसीबी लगाकर हम सभी का वर्षों से आबाद नाद, खूंटा, झोपड़ी, नल, टीनशेड, हरे आम के पेड़ आदि उजाड़कर गड्ढे में फेकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब हम लोग खुले आसमान में रहने के लिए मजबूर हैं। साथ ही पीड़ितों ने एसडीएम से अमृत सरोवर निर्माण की जांच कराने की मांग की है। इस दौरान सुभाष राजभर, हरिश्चंद्र, नवल राजभर, हरिकेश, अमरजीत, मंजू देवी, बबिता देवी, मुन्नी देवी, निक्की, काजल राजभर आदि धरने में शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed