फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teenager went to Chhath Puja with mother dies due to drowning in puddle

देवरिया: मां के साथ छठ पूजा में गए किशोर की पोखरे में डूबने से मौत, आंखों के सामने ही डूब गया लाल

Mon, 31 Oct 2022 01:06 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 31 Oct 2022 01:06 PM IST
सार

विशुनपुर गांव में सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पोखरे में खड़ी मां ऊषा देवी के सामने ही उसका लाल सत्यम डूब गया। बेटे की लंबी आयु के लिए व्रत रखी मां अपने छोटे बेटे का शव पोखरे से निकलते ही बदहवाश हो गई। वह छठ घाट पर व्रती महिलाओं से लिपट कर रोने लगी। पोखरे के किनारे पिता रामानुज सिंह बेसुध पड़े थे।

विज्ञापन
Teenager went to Chhath Puja with mother dies due to drowning in puddle
मृतक सत्यम। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जनपद के एकौना थाना क्षेत्र के पोखरे में स्नान करने के दौरान डूब कर मरने से एक किशोर की मौत हो गई। वह छठ घाट पर अपनी मां के साथ पूजा में शामिल होने गया था। वह साथियों के साथ नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया। किशोर की मौत से छठ घाट पर मातम छा गया। घटना विशुनपुर गांव में सोमवार की सुबह हुई। वह जनता इंटर कॉलेज पिपरा कछार में कक्षा 11वीं का छात्र था।

विज्ञापन


विशुनपुर गांव के रामनुज सिंह का परिवार छठ मनाने के लिए गांव के पोखरे पर गया था। उनका बेटा सत्यम सिंह 17 वर्ष और मां ऊषा देवी के साथ गया था। व्रती महिलाएं पोखरे में भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए खड़ी थी। इस दौरान कुछ लड़के पोखरे में स्नान करने लगे। सत्यम नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गया।
विज्ञापन


उसे डूबता देख घाट पर मौजूद लोग बचाने को कूद पड़े। पानी से डूबे किशोर को निकाल कर लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृतक बताया। उसके मरने की खबर से घाट पर मौजूद लोग गमगीन हो गए। मौके पर पहुंच एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला और सीओ जिलाजीत ने घटना की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की आंखों के सामने ही डूब गया सत्यम
विशुनपुर गांव में सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पोखरे में खड़ी मां ऊषा देवी के सामने ही उसका लाल सत्यम डूब गया। बेटे की लंबी आयु के लिए व्रत रखी मां अपने छोटे बेटे का शव पोखरे से निकलते ही बदहवाश हो गई। वह छठ घाट पर व्रती महिलाओं से लिपट कर रोने लगी। पोखरे के किनारे पिता रामानुज सिंह बेसुध पड़े थे। वह छठ मनाने के लिए दिल्ली से घर लौटे थे। ग्रामीणों के अनुसार छठ घाट पर मौजूद पुलिस ने लड़कों को पोखरे में नहाने से रोका होता, तो शायद घटना नहीं होती। मृतक दो भाईयों और चार बहनों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed