फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teenager returning from coaching beaten

Deoria News: कोचिंग से लौट रहे किशोर की पिटाई

Wed, 05 Jul 2023 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Teenager returning from coaching beaten
- कार्रवाई की बजाय पुलिस ने कराई सुलह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोचिंग से घर लौट रहे किशोर की मंगलवार की सुबह कुछ युवकों ने घेर कर पिटाई कर दी। पीड़ित के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने की बजाय सुलह करा दिया। महुआडीह के हेतिमपुर चौकी क्षेत्र के मुंडेरा चंद गांव का रहने वाला एक किशोर मंगलवार की सुबह कोचिंग करके घर लौट रहा था। स्थानीय चौराहा के पास कुछ युवकों ने उसे जबरन रोक लिया। आपसी कहासुनी के बाद घेर कर उसकी ताबड़तोड़ पिटाई शुरू कर दी। गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया। जानकारी के अनुसार आरोपी युवकों में कुछ कुशीनगर के एक गांव से भी आए थे। पीड़ित के पिता ने हेतिमपुर पुलिस चौकी पर पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन, पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय शाम तक मामले में सुलह करा दिया। चौकी इंचार्ज प्रह्लाद गोड़ ने बताया कि एक बच्चे की कुछ लड़कों ने घेर कर पिटाई कर दी। पीड़ित के पिता ने तहरीर दी थी। अब बच्चों के बीच हुआ विवाद था, इसलिए सुलह करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed