{"_id":"68ae01681ffeed1e24035b64","slug":"teenager-missing-from-hostel-found-in-gorakhpur-deoria-news-c-208-1-deo1010-161762-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छात्रावास से लापता किशोर गोरखपुर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छात्रावास से लापता किशोर गोरखपुर में मिला
Wed, 27 Aug 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया। सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रावास से लापता हुआ किशोर आठवें दिन मंगलवार को गोरखपुर में मिला। इस बात की जानकारी होते ही परिजन गोरखपुर पहुंच गए।
महुआडीह क्षेत्र के देवरिया नकछेद गांव की चंदा देवी पत्नी विजई गुप्ता का बेटा शिवम गुप्ता (14) देवरिया में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा नौ का छात्र है। वह विद्यालय के छात्रावास में रहता है।
23 अगस्त को विद्यालय से शिवम की मां के मोबाइल पर फोन गया। बकाया शुल्क जमा करने के लिए कहा गया। शिवम की मां उसी दिन बैंक जाकर शुल्क जमा करने के लिए रुपये निकाल लाईं।
विज्ञापन
घर आकर विद्यालय फोन कर बेटे शिवम से बात करने का प्रयास किया तो उन्हें बताया गया कि शिवम 19 अगस्त से छात्रावास में आया ही नहीं। शिवम की मां की तहरीर पर पुलिस ने 24 अगस्त को मामले में केस दर्ज कर जांच-पड़ताल तेज कर दी। मंगलवार को गोरखपुर में किसी ने शिवम को देखकर घर पर फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन गांव वालों के सहयोग से गोरखपुर पहुंचे। संवाद