{"_id":"6543f35f513b1378ca058e26","slug":"teenager-injured-in-fight-dies-road-is-blocked-with-dead-body-deoria-news-c-208-1-deo1001-12059-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मारपीट में घायल किशोर की मौत, सड़क पर शव रख लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मारपीट में घायल किशोर की मौत, सड़क पर शव रख लगाया जाम
विज्ञापन
मौत की घटना पर बेलकुंडा में सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाती पुलिस संवाद
- नाराज लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की
- चार माह पहले मृतक की बहन के साथ छेड़खानी को लेकर दर्ज है केस, इसे लेकर था तनाव
- परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, चार दिन पूर्व हुई मारपीट में हुआ था किशोर
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। चार दिन पूर्व मारपीट में घायल एक किशोर की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। इससे नाराज गांव वालों ने सड़क पर शव रख कर प्रदर्शन किया, जिससे रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग पर एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस और नाराज लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक परिवार के लोगों द्वारा चार दिन पूर्व पिटाई किए जाने से किशोर की मौत हुई है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम समाप्त कराया और शव कब्जे में ले लिया।
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में करीब चार माह पूर्व गांव के एक घर से छेड़खानी को लेकर विवाद चल रहा था। इसमें छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। छेड़खानी का केस दर्ज होने के बाद दोनों परिवारों में अक्सर कहासुनी होती रहती थी। आरोप है कि रविवार को आरोपी पक्ष के लोग पीड़ित पक्ष के घर जाकर 14 वर्षीय लड़के के साथ मारपीट की तथा उसकी साइकिल अपने घर उठा लाए। मारपीट के बाद इलाज कराकर घायल लड़का घर आ गया। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार ले जा रहे थे, इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और परिवार के लोगों के साथ गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम समाप्त कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक दो भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर का था। उसकी मां और दादी का रोकर बुरा हाल है। पिता मुंबई में काम करते हैं। बेटे की मौत की सूचना पर वह गांव आ रहे हैं।