फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teenager dies under suspicious circumstances, family alleges murder by giving poisonous substance

Deoria News: संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, परिजनों ने जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या का लगाया आरोप

Sun, 15 Jun 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 15 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies under suspicious circumstances, family alleges murder by giving poisonous substance
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। किशोरी शहर के एक डॉक्टर की क्लीनिक से काम करके घर वापस लौट रही थी। इसी समय उसका बाइक सवार दो युवकों ने पीछा किया। कुछ देर बाद घर पहुंचते ही किशोरी की हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। इस बीच परिजन उसे बाहर लेकर चले गए। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। किशोरी का पीछा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। हालाकि इसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर क्लीनिक पर काम करने वाले एक युवक पर प्रताड़ित करने और जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी होने के बाद आरोपी युवक क्लीनिक छोड़कर फरार हो गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि उसकी बेटी वार्ड के ही एक डॉक्टर के क्लीनिक पर कार्य करती है। शुक्रवार शाम को वह क्लीनिक से घर लौट रही थी। आरोप है कि इसी बीच बाइक सवार एक युवक उसका पीछा करते हुए घेर लिया। रोक कर बात कर रहा था तभी उसका एक और दोस्त पहुंच गया और जहरीला पदार्थ पिला दिया। मेरी बेटी घर आते ही इस बारे में बताई। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इसी बीच परिजन उसे बाहर लेकर चले गए। कुछ देर बाद किशोरी की मौत हो गई। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। वहीं पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। इसमें युवती का पीछा करते बाइक सवार दो युवक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। कोतवाल दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थिति में एक किशोरी की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed