{"_id":"61ba23ff2b091a29484f8e74","slug":"team-selection-for-state-and-national-kho-kho-championship-deoria-news-gkp420002456","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट व नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट व नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन
विज्ञापन

देवरिया। रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को नेशनल व स्टेट खो-खो चैंपियनशिप के लिए महिला व पुरुष टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने इसमें उत्साह संग हिस्सा लेते हुए अपना दावा पेश किया। अंत में उत्तर प्रदेश खो-खो संघ के सचिव की ओर से पुरुष टीम से 25 एवं महिला में 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई।
माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय कर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन के बल पर ही खेल में आगे बढ़ा जा सकता है। प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक डॉ. मिथिलेश सिंह ने कहा कि खेल से मानव मस्तिष्क के साथ ही शरीर का भी विकास होता है। प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष माधव प्रसाद सिंह ने कहा कि आप देश व प्रदेश स्तर पर अपने खेल से अपने जिले का नाम रोशन करें।
उत्तर प्रदेश खो-खो संघ के सचिव शिवानंद नायक ने बताया कि ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 176 पुरुष एवं 107 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयनकर्ता के रुप में प्रयागराज की एनआईएस सपना पांडेय, स्टेडियम की प्रशिक्षक शालिनी शर्मा, विनय जायसवाल, अवनीश कुुमार, राधेश्याम यादव रहे। चयनित टीम ही जौनपुर में 20 दिसंबर से होने वाले स्टेट चैंपियनशिप व 26 दिसंबर से जबलपुर में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। प्रदेशीय चैंपियनशिप के बाद ही स्क्रीनिंग के बाद नेशनल टीम की फाइनल घोषणा होगी।
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
महिला वर्ग में बबिता प्रजापति जौनपुर, खुशबू पांडेय देवरिया, शिवानी राय गाजीपुर, सोनम गाजियाबाद, जया पांडेय देवरिया, प्रियंका यादव जौनपुर, श्रेजल सिंह आजमगढ़, नैनिका राय गाजीपुर, पूनम व काजल रायबरेली, अंजनी कुमारी गोरखपुर, राधा लखनऊ, मोनी व अर्चना मौर्या गाजियाबाद, प्रिया पासवान गोरखपुर, मुस्कान खान गाजियाबाद, विनीता व अनुज्ञा सविता रायबरेली, खुशबू यादव जौनपुर, कविता पटेल वाराणसी का चयन हुआ। इसके अलावा नित्या शुक्ला देवरिया व स्वाति त्रिपाठी रायबरेली को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
पुरुष टीम में गोविंद वाराणसी, सुरेश, प्रदीप कुमार पटेल, शिवम पटेल व आशीष पटेल प्रयागराज, रामाश्रय यादव, भास्कर, अम्ब्रेश शर्मा व मुकेश मौर्या देवरिया, सचिन चौधरी, सौरभ सिंह, अरुण कुमार, सचिन कुमार व शुभम शर्मा गाजियाबाद, पवन गौतम, दर्शन यादव व रंजीत यादव जौनपुर, शिवम राय भदोही, मनीष यादव गाजीपुर, अमरनाथ प्रजापति गोरखपुर, तनुष व सूरज कुमार मेरठ, शुभम राठौरा आगरा, राघवेंद्र सिंह आजमगढ़, मोहित कुमार बागपत को रखा गया है।