फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Team formed to arrest Rahul Ali, Faiz and conspirator Vinod

Deoria News: राहुल अली, फैज व साजिशकर्ता विनोद की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

Wed, 20 Nov 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 20 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Team formed to arrest Rahul Ali, Faiz and conspirator Vinod
देवरिया/रुद्रपुर/गोरखपुर। छात्रनेता विशाल सिंह की हत्याकांड में फरार चल रहे दो नामजद राहुल अली, फैज रैनी और साजिशकर्ता विनोद जायसवाल के अलावा मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायर झोंक कर फरार हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। जिले की एकौना, मदनपुर थाने और एसओजी की टीम के अलावा गोरखपुर की एक विशेष टीम इसमें लगी है। एएसपी का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को गठित स्पेशल टीम का प्रभारी सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह को बनाया गया है। टीम में तीन निरीक्षक, दो उप निरीक्षक भी शामिल किए गए हैं।जिम्मेदारी मिलते ही सीओ ने संबंधित थाने से घटना का विवरण मांगा और जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

महिलाओं पर हमले की घटना का का किया सीओ ने पर्दाफाश
झंगहा में पांच माह में पांच महिलाओं पर हमला हुआ था, इसमें एक की मौत हो गई थी। घटना का पर्दाफाश कर आरोपी की गिरफ्तारी में सीओ चौरीचौरी का अहम योगदान था। इसलिए एक और बड़ी जिम्मेदारी सीओ चौरीचौरा को सौंपी गई है। सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि देवरिया जाकर इस केस से जुड़े हर पहलुओं की जांच की जाएगी। केस से जुड़ा विवरण देख लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब अपराध करने के लायक नहीं रहेंगे हत्यारे : जयप्रकाश
रुद्रपुर। विशाल की हत्या के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता हौली बलिया पहुंच कर पीड़ित परिवार से संवेदना जता रहे हैं। मंगलवार को रुद्रपुर के विधायक जयप्रकाश निषाद औऱ भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह विशाल के माता-पिता से मिले। दोनों नेताओं से विशाल के पिता विनीत सिंह ने न्याय दिलाने को कहा। दोनों ने मामले में ठोस कार्रवाई होने का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि कार्रवाई ऐसी होगी कि अपराधी दोबारा अपराध करने लायक नहीं रहेंगे। उन्होंने बताया कि पूरे मामले को सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लेकर उच्चाधिकारियों को निर्देशित किया है। इसबीच पीड़ित परिवार से मिलकर सपा नेता व पूर्व प्रमुख विजय प्रताप यादव ने संवेदना जताई।


अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने सीएम को भेजा ज्ञापन
देवरिया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह श्रीनेत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ को विशाल हत्याकांड के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा। राजेश सिंह ने कहा कि जिले में एक पखवाड़े में तीन हत्याएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त है। जिले में कानून-व्यवस्था खराब हो गई है। कार्यकर्ताओं ने सीएम से अपराधियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। इस दौरान प्रदेश के मीडिया प्रभारी वरुणेंद्र सिंह वरुन, जिला संरक्षक बृज किशोर सिंह, संरक्षक कमलेश्वर सिंह, जय प्रकाश सिंह, सुनील कुमार सिंह, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed