{"_id":"622ce0480e65a127671e0d03","slug":"team-constituted-to-control-adulteration-in-edible-items-deoria-news-gkp429765445","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने की कवायद शुरू
विज्ञापन

देवरिया। होली पर्व पर को देखते हुए मिलावटी व दूषित खाद्य व पेय पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार की है। इसके लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधित प्रसाधन विभाग को अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।
होली पर्व पर घरों में पकवाने बनाए जाते हैं। साथ ही बाजार में भी मिठाई, गोझिया, कचरी विभिन्न तरह के नमकीन आदि की बिक्री होती है। साथ ही खोया, पनीर, दूध की मांग बढ़ जाती है। इस दौरान मिलावटखोरी भी की जाती है। इसकी रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन आयुक्त के आदेश तथा जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देश पर विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को जागरूक करते हुए अत्यधिक रंगीन कचरी, पापड़ का संग्रह व विक्रय न करने का निर्देश भी दिया जा रहा है। अभिहित अधिकारी रमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि होली पर्व पर मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को छह नमूने लिए गए। विक्रेताओं से कहा जा रहा है कि पनीर एवं खोया अत्यधिक मात्रा में संग्रह न करें, अत्यधिक संग्रह की अवस्था में खाद्य पदार्थों के दूषित होने की संभावना बढ़ जाती है। निरीक्षण में दूषित खाद्य पदार्थ मिलने कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभियान 17 मार्च तक चलेगा।
दो टीमें गठित
देवरिया। मिलावटी खाद्य पदार्थों व पेयजल के रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन विभाग की दो टीमें गठित की गई हैं। एक टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव व मनीष मल्ल शामिल हैं, वहीं दूसरी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन श्रीवास्तव, अजीत त्रिपाठी एवं डॉ. सुभेस कुमार शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
सात दुकानों का किया निरीक्षण, छह नमूने लिए
देवरिया। होली पर्व पर मिलावटी व दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री के रोकथाम के लिए शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन विभाग की दो टीमों ने सात दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने खाद्य पदार्थों के छह नमूने लिए। जिन्हें जांच के लिए झांसी स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र के नेतृत्व में टीम पिड़रा, रामगुलाम टोला स्थित एक खोया विनिर्माण इकाई का निरीक्षण की, जहां 25 किलोग्राम खोया तथा दस किलोग्राम पनीर स्टोर किया गया था। यहां से खोया व पनीर का एक-एक नमूना लिया गया। साथ ही 12 किलोग्राम दूषित खोया नष्ट कराया गया। इसके बाद टीम ने रामगुलाम टोला स्थित शिवसागर मिष्ठान भंडार से पनीर का नमूना लिया। वहीं दूसरी टीम खुखुंदू चौराहा स्थित मधुलिका स्वीट्स से पनीर का नमूना ली। यहां एकत्र की गई लगभग 12 किलोग्राम दूषित मिठाइयों को नष्ट करवाई। इसके बाद खुखुंदू थाना रोड स्थित श्रीश्याम स्वीट से खोए का नमूना ली। टीम ने मगहरा चौराहा स्थित बबलू किराना भंडार से भाभी जी ब्रांड पापड़ का नमूना लिया।